काउंटी सीजन के अंत में 'क्रिकेट' से संन्यास लेंगे कुमार संगकारा
श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा ने कहा है कि वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट से भी संन्यास लेंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा अब सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। संगकारा ने इसी सप्ताह मिडलसेक्स के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए काउंटी चैम्पियनशिप के एक मैच में 20,000 प्रथम श्रेणी के रन पूरे कर लिए। आपको बता दें कि प्रथम श्रेणी क्रिकट में 20 हजार रन पूरे करने वाले पहले श्रीलंकन खिलाड़ी बने हैं संगकारा। संगकारा ने ये रन 51.18 के औसत से बनाए हैं। हालांकि अब वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलेंगे और अपना काउंटी सीजन भी खत्म करेंगे। इसके बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेंगे। संगकारा ने बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "यह आखिरी बार है जब मैं (लॉर्ड्स में) चार दिवसीय मैच खेलूँगा। मैं कुछ महीनों में मैं 40 साल का हो जाऊंगा। यह मेरे काउंटी क्रिकेट से संन्यास लेने का सही है।"
संगकारा ने संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। अनके आंकड़ों पर नजर डालें तो संगकारा क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में सुमार हैं। संगकारा के नाम 38 टेस्ट शतक और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 60 शतक हैं। संगकारा का टेस्ट एवरेज 57.40 रहा है। श्रीलंका के लिए खेले गए सीमित ओवरों के मैच संगकारा के नाम 25,000 से अधिक रन है। इनमें 25 वनडे शतक भी शामिल हैं। संगकारा ने कमाल का खेल खेलते हुए एक हजार से ज्यादा प्रोफेशनल मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
