Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlight- बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की अहम झलकियां

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई, बांग्लादेश की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और महज 44.3 ओवर में 182 रन के स्कोर पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाए। हालांकि बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने एक छोर पर टीम को संभाले रखा और शानदार 95 रनों की पारी खेली। तमीम इकबाल टीम के लिए टॉप स्कोरर साबित हुए।



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक दोनों ही टीमें एक भी मैच जीत नहीं सकी हैं। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 अंक हासिल हुआ क्योंकि मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, तो दूसरी तरफ पहले ही मैच में बांग्लादेश को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हटके स्टायलिश प्लेयर बने तमीम इकबाल

मैच की अहम झलकियां

  • ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के बाद 57/1 रन बनाए, फिंच के रूप में टीम को पहला झटका लगा।
  • 8वें ओवर में रुबेल ने फिंच को 19 रन के स्कोर पर आउट किया।
  • बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है, दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ कुल 19 मैच खेले हैं। 20005 में कार्डिफ में बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया था।
  • सौम्य सरकार के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा था, उन्हें हेजलवुड ने 3 रन के स्कोर पर आउट किया था।
  • बांग्लादेश ने 10 ओवर तक सिर्फ एक विकेट गंवाया था और 37 रन बनाए थे।
  • इमरुल केज 6 रन बनाकर पैट कमिंस के पहले शिकार बने थे।
  • मुश्तफिजुर रहीम को मोइजिजस हेनरीक ने 9 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
  • टीवी रिप्ले में साफ था कि मुश्तफिजुर पगबधा नहीं थे, पहले गेंद बैट पर लगी थी, लेकिन रहीम ने डीआरएस की मदद नहीं ली।
  • 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 65 रन के स्कोर पर 3 विकेट था।
  • 13 रन के स्कोर पर शकीब अल हसन का कैच ग्लेन मैक्सवेल ने छोड़ दिया था।
  • 22वें ओवर में बांग्लादेश की टीम ने 16 रन हासिल किए, यह सबसे महंगा ओवर साबित हुआ, मोइजिज हेनरीक ने यह ओर फेंका था।
  • पिछली पांच इनिंग में तमीम इकबाल ने 47, 65, 102, 128, 95 रनों की पारी खेली है।
  • शकीब अल हसन 29 रन बनाकर ट्रैविस हेड के शिकार बने
  • एडम जैंपा ने अपने पहले ही ओवर में शब्बीर रहमान को आउट किया।
  • तमीम इकबाल 95 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार बने।
  • स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए, उन्होंने मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन औऱ तमीम इकबाल को आउट किया।
  • स्टार्क ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए।
  • जैंपा ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके, और सिर्फ 13 रन खर्च किए, जिसमें से एक ओवर उन्होंने मेडन फेंका।
  • सात बांग्लादेशी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+