For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया लौटकर भावुक हुए स्टीव स्मिथ, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। एक साल का बैन झेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को एक भावुक पोस्ट लिखकर बड़ी बाते कही हैं। दरअसल स्मिथ ने गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण खोया विश्वास फिर हासिल करने का वादा करते हुए कहा कि विवाद के बाद लोगों से मिले सहयोग से वह अभिभूत हैं। स्मिथ ने अपनी मंगेतर डैनी विलास के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया लौटकर अच्छा लग रहा है। मुझे हालात से तालमेल बिठाने में समय लगा, लेकिन अब इस पर लौटने का समय है। मुझे इतने ईमेल और पत्र मिले कि यह अविश्वसनीय हैं। लोगों से मिले समर्थन और सहयोग से मैं अभिभूत हूं। मुझे आपका खोया विश्वास फिर पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।'

स्मिथ ने आगे लिखा- "मां, पिता और डैनी कठिन दौर में आप मेरे साथ ढाल बनकर खड़े रहे। मैं इसके लिए चाह कर भी आपका शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। दुनिया में परिवार सबसे अहम चीज होती है। आपके स्नेह और समर्थन के लिए लिए शुक्रिया।" आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद स्मिथ जब अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया लौटे तो मीडिया से रूबरू होते हुए जोर-जोर से रो पड़े थे।

हालांकि बैन लगने के बाद स्मिथ मे पहली बार अपने करियर को लेकर स्पष्ट किया है कि वे दोबारा इस फील्ड में वापसी करेंगे। स्मिथ के इस बयान पर उन्हें उनके फैंस का भी जमकर समर्थन मिल रहा है। लोग स्मिथ की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे सुधारने की बात कही है।

Story first published: Friday, May 4, 2018, 16:30 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+