INDvsNZ, Preview: ओल्ड ट्रेफर्ड में लॉर्ड्स का दरवाजा खोलने उतरेगा भारत
नई दिल्ली: आखिरकार विश्व कप की शुरुआती भिड़ंत के बाद खिताब कब्जाने की असली जंग का समय आ गया है। 9 जुलाई से भारत का मुकाबला पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के साथ होगा। यह मैच मैनचेस्टर के उसी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हो रहा है जहां भारत लीग मैच में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हरा चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ही जीत की दावेदार माने जा रही है लेकिन क्रिकेट में एक कहावत है कि अपने दिन कोई भी किसी को हरा सकता है। ऐसे में भारत कीवियों के हालिया लचर प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए अपनी पूरी क्षमता के साथ ओल्ड ट्रेफर्ड में लॉर्ड्स के दरवाजे खोलने के लिए उतरेगा।
14 जून को लॉर्ड्स के ही ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला होना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में सबसे रोचक बात यह है कि दोनों टीमें विश्व कप शुरू होने के बाद पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने हैं। भारतीय टीम जहां इस प्रारूप में दो बार की विश्व चैंपियन हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की 7 बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी केवल एक ही बार फाइनल मैच खेल पाई है। यह मैच विश्व कप 2015 में हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कीवियों को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी। इसलिए ब्लैककैप्स को बड़े मैचों की टीम नहीं माना जाता लेकिन विश्व हेड टू हेड रिकॉर्ड में यह टीम भारत पर हावी रही है।
आईसीसी वर्ल्डकप टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड एकदूसरे से 8 मैचों में भिड़ीं। इन 8 मैचों भारत ने 3 मैच जीते जबकि न्यूजीलैंड 4 मैचों में विजयी हुई और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला।
{headtohead_cricket_3_4}
जहां तक भारत की बात है तो टीम इंडिया पिछले 8 आईसीसी टूर्नामेंट में अपना सांतवा सेमीफाइनल खेल रही है। अगर ODI विश्व कप की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड से बेहतर है। टीम इंडिया ने अब तक 6 सेमीफाइनल में शिरकत करते हुए 3 मैचों में विजयश्री प्राप्त की है और 3 में उसको हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान कोहली ने मैच से पहले कहा है कि उनको यकीन नहीं था टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में इतने अच्छे रिकॉर्ड लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि हम नॉकआउट स्टेज के लिए वन डायमेंशन नहीं रहना चाहते और परिस्थितियों के हिसाब से जो भी टीम के लिए सही बैलेंस होगा, उसको खिलाते रहेंगे।
कल के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा / कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार (मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह)
न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स / कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, टॉम लाथम (wk), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बाउल्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
