Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने युवराज को सरेआम कहा- मैं तेरा गला काट दूंगा

नई दिल्ली। हर कोई जानता है कि युवराज सिंह ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर बनाई थी। लेकिन इन छक्कों को लगाने में युवराज ने दम तो दिखाया था लेकिन साथ में विरोधी टीम के एक खिलाड़ी ने भी उन्हें ऐसा करने के लिए उक्साने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हां, युवराज ने आज से 12 साल पहले यानि की 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप के दाैरान इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे। लेकिन इन छक्कों की बरसात से पहले एंड्रयू फ्लिंटाॅफ ने युवराज को गला काट देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पंजाब के इस शेर ने बल्ले से जवाब देते हुए लगातार 6 छक्के लगा दिए।

युवी ने यह कहकर दिया था जवाब

युवी ने यह कहकर दिया था जवाब

युवराज ने इस बात का खुद एक इंटरव्यू के दाैरान खुलासा किया था कि फ्लिंटाॅफ ने उन्हें गला काटने की धमकी दी थी, जिसका जवाब उन्होंने बल्ले से दिया था। उन्होंने खुलासा किया था स्टु्अर्ट ब्रॉड के ओवर से पहले ही उनकी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ कहासुनी हुई थी जिसके बाद वो बहुत गुस्से में थे। युवी ने इस घटना के बारे में बताया था, 'मैंने दो बाउंड्रीज जड़ी थीं और फ्लिंटॉफ ने मुझसे कहा कि वो बिल्कुल बेकार शॉट थे। मैंने उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा गला काट देंगे। मैंने उन्हें जवाब दिया कि तुम मेरे हाथ में यह बैट देख रहे हो।'

सहन नहीं हुई अंग्रेज की गाली

युवराज ने आगे जिक्र करते हुए कहा था कि मैंने आज तक ये बात किसी को नहीं बताई ‍थी कि इन 6 छक्कों के पीछे मेरी क्या खुन्नस थी। फ्लिंटॉफ द्वारा मैदान पर बकी गई गाली के बारे में भी मैंने किसी से जिक्र नहीं किया था। आप मेरे इन 6 छक्कों की वीडियो देखेंगे तो पता चल जाएगा कि मैं कितना गुस्से में था और मेरा चेहरा कितना तमतमाया हुआ था। मैं भला अंग्रेज की गाली कैसे सहन कर सकता था।

संन्यास के बाद युवराज सिंह ने बताया वो सपना जो रह गया अधूरा

फ्लिंटॉफ पर आया गुस्सा उतरा ब्राॅड पर

फ्लिंटॉफ पर आया गुस्सा उतरा ब्राॅड पर

इतनी कहासुनी होने के बाद युवराज का पारा हाई हो गया और उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर फ्लिंटाॅफ को करारा जवाब दिया। इसी के साथ युवराज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे, जो रिकाॅर्ड अभी तक भी कायम है। इसी विश्वकप में युवराज ने अपनी इस पारी के दौरान केवल 12 गेंद पर अर्धशतक पूरा करके एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। वे सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+