सिडनी टेस्ट : '2 मिनट' वाली मैगी बनने से पहले ही लोकेश राहुल OUT! यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल
नई दिल्ली। विराट कोहली के साथ एक अजीब चीज लंबी समय से जुड़ी हुई है। जब भी उनको एक विनिंग कांबिनेशन मिलता है तो उसके तुरंत बाद कोई ना कोई ऐसी दिक्कत सामने आ जाती है जिस कारण वह एक जैसी प्लेयिंग इलेवन को लगातार नहीं खिला पाते हैं। इसमें कई बार टीम प्रबंधन के चयन का हाथ होता है तो कई बार अचानक से किसी खिलाड़ी का चोटिल हो जाना। कुल मिलाकर यही देखा गया है कि जब भी कोहली बदलाव करते है वह अमूमन भारत के खिलाफ ही जाता है। केएल राहुल से टीम प्रबंधन के अतिरिक्त लगाव के किस्से पहले ही चर्चाओं में रहते थे कि कोहली-शास्त्री की अगुवाई वाले टीम प्रबंधन ने फिर से इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया।
|
भारतीय फैंस में आया उबाल
सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के बाहर होने के चलते टीम में राहुल को दोबारा जगह मिली। लेकिन कहानी फिर से वही रही जो लंबे समय से चलती आ रही है। लगातार मिल रहे बेहिसाब मौकों का फायदा उठाने में राहुल एक बार फिर बुरी तरह से चूक गए। ऐसा करते ही पहले से खफा बैठे भारतीय फैंस में उबाल आ गया और उन्होंने केएल राहुल के ऊपर जमकर भड़ांस निकाली।
सिडनी टेस्ट : टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस वजह से बांह पर बांधी काली पट्टी
|
केएल राहुल के फैंस का डांस!!
राहुल सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। एक यूजर ने छोटे से बच्चे का बड़ा मजाकिया डांस दिखाते हुए बताया की ये मेरा भाई है जो केएल राहुल का फैन है। उसको जब मैंने बताया की राहुल बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वो खुशी से ऐसे नाचने लगा।
|
'इस माहौल में राहुल कैसे टेक ओवर कर सकता है'
वहीं, हालिया च्रचित फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के डायलॉग, 'इस माहौल में राहुल कैसे टेक ओवर कर सकता है!!' , का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है केएल राहुल का मजाक उड़ाने के लिए।
|
'दो मिनट' वाली मैगी बनने से पहले ही राहुल आउट
जैसे ही बीसीसीआई ने केएल राहुल के आउट होने की सूचना अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी, वैसे ही एक यूजर ने निराशा भरी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी तो मेरी मैगी भी नहीं बनी थी, अभी तक पानी ही उबल रहा है।
|
'तेरा गेम कब इंप्रूव होगा?'
इसके अलावा एक यूजर ने कोहली की फोटो लगाते हुए केएल राहुल के लिखा कि 'तेरा गेम कब इंप्रूव होगा?' इसमें कोहली को अपने ही फैसले पर झल्लाते हुए दिखाया गया है कि उन्होंने केएल राहुल को दोबारा टीम में जगह क्यूं दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
