आईपीएल : चैलेंजर्स ने चार्जर्स को दी 185 रनों की चुनौती (लीड-4)
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 185 रन बनाने हैं। कैलिस ने अपनी टीम के लिए 44 गेंदों पर सर्वाधिक 68 रन बनाए। विराट कोहली ने तेजी से रन बटोरे और महज 35 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली।
स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स के लिए मनीष पांडे और कैलिस ने पारी की शुरुआत की। मैच के तीसरे ही ओवर में पांडे एक रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज र्यान हैरिस की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
इसके बाद राहुल द्रविड कालिस का साथ देने मैदान पर उतरे। नौवें ओवर में द्रविड़ भी 26 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने दो चौके एक छक्का लगाया। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर वह रोहित शर्मा को एक आसान कैच थमा बैठे।
मैच के 10वें ओवर में रोबिन उथप्पा भी आउट हो गए। उन्हें एंड्रयू साइमंड्स ने आउट किया। उन्होंने पांच गेंदों पर दो रन बनाए। अगले ही ओवर में रॉस टेलर एक रन बनाकर चलते बने।
रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाजों में शेष के पांच ओवरों में तेजी से 77 रन बटोरे। अंतिम ओवर में टीम ने 17 बनाए जिसमें क्रेग व्हाइट के दो छक्के भी शामिल थे। व्हाइट ने तीन गेंदों पर 13 रन बनाए।
डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। आईपीएल के पिछले संस्करण में विजेता रही डेक्कन चार्जर्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। कुल नौ मैचों में उसे अब तक तीन में ही जीत नसीब हुई है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।
उधर, रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेगी। अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है। नौ मैचों में उसे पांच में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications