Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

घरेलू सत्र में ट्रेनिंग देने के लिए J&K टीम के कोच इरफान पठान ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के साथ ही भारत क्रिकेट का घरेलू सीरीज शुरू हो चुका है जिसके बाद 50 ओवर के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी। उसके बाद घरेलू क्रिकेट के सबसे हाईप्रोफाइल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के मुकाबले दिसंबर से खेले जाएंगे। ऐसे में राज्य संघ की टीमों ने इन मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के सामने कश्मीर के हालातों के मद्देनजर घरेलू सत्र की तैयारियों की चुनौती सामने है।

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ को क्रिकेट संबंधी सभी गतिविधियों के लिए फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। यहीं नहीं सुरक्षा कारणों से भी खिलाड़ियों को राज्य में क्रिकेट गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसके चलते जम्मू एंड कश्मीर टीम के कोच इरफान पठान ने एनआई से बताया है कि जम्मू एंड कश्मीर टीम के तैयारी कैंप को J&K से शिफ्ट करके वडोदरा में ट्रेनिंग दी जाएगी।

कोच के साथ टीम के मेंटर की भी भूमिका निभा रहे पठान ने बताया कि वडोदरा में कैंप 6 सितंबर से शिफ्ट हो जाएंगे और सभी क्रिकेटर इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कैंप जल्द ही शुरू करना महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही पठान ने यह भी जानकारी दी है कि टीम में कुल 27 खिलाड़ी हैं जिनमे से कुछ जम्मू से और बाकी कश्मीर से आते हैं। वडोदरा में लगने वाला ये कैंप मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। जानकारी दे दें कि आएएनएस से बात करते हुए जेकेसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पहले ही खिलाड़ियों को यह जगह छोड़ने के लिए कह दिया गया था।

इससे पहले आर्मी ने सुरक्षा सलाह जारी करते हुए कहा यात्रियों और अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को घाटी छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की थी।

Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 17:43 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+