For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रणजी ट्रॉफी: कश्मीर के इस खिलाड़ी ने ली 'अनोखी Fourtrick', बिना गेंद टच किए ही 4 बल्लेबाज हो गए आउट

Stats:

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जहां एक तरफ युवा आंतकियों और पत्थरबाजों के करीब आ रहे हैं ।वहीं, कश्मीर का एक लाल अमन शांति की राह पर चलते हुए क्रिकेट के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन ही मौजूदा सीजन की पहली हैट्रिक जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर ने ली। उन्होंने ऐसा कर वो काम किया जो आजतक रणजी के इतिहास में नहीं हुआ।

राजस्थान के खिलाफ 4 गेंदों में 4 विकेट झटकते हुए इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने चेतन बिष्ट, तजिंदर सिंह ढिल्लन, राहुल चहर और फिर तनवीर को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वह लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए।

मोहम्मद मुदस्सिर ने चारों खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस खास अंदाज में लगातार चार विकेट झटकने वाले वह पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी बन गए।

राजस्थान की टीम एक समय 330/3 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन मोहम्मद मुदस्सिर की इस अनोखी हैट्रिक से पूरी टीम 379 रन पर सिमट गई। मोहम्मद मुदस्सिर(90 पर 5) का जलवा पूरे मैच में रहा। इससे पहले भी कश्मीर के इस खिलाड़ी ने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ हैट-ट्रिक लेने का कारनामा किया था।

इसके पहले नवंबर 1998 में शंकर सैनी ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके थे।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 13:28 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+