'महाबली' खली से मिले विराट कोहली, वायरल हुई तस्वीर
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका से कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, जाहिर है इससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के अंदर काफी खुशी की लहर है।
मैच के बाद कोहली काफी रिलैक्स मुद्रा में नजर आए, उनकी ट्वीट की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वो इस वक्त काफी हल्के मूड में हैं, आपको जानकर हैरत होगी कि टेस्ट मैच के बाद कोहली ने रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की थी।

द ग्रेट खली से मिलना काफी शानदार रहा
कोहली ने खली के साथ दो फोटो ट्विटर पर ट्वीट की है, कोहली ने लिखा कि द ग्रेट खली से मिलना काफी शानदार रहा, उनके ट्वीट के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, अभी तक कोहली का यह ट्वीट 4 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है।
|
दो तस्वीरें जारी की
विराट ने जो दो तस्वीरें जारी की हैं, उसमें वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिस तस्वीर में कोहली खली से हाथ मिला रहे हैं, उसमें वह हैरानी भरा चेहरा बना रहे हैं, लोगों ने इस तस्वीर पर काफी फनी कमेंट किए हैं।
|
टेस्ट सीरीज में 2-0 से कब्जा
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में पारी और 53 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से कब्जा कर लिया है।

गाले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक
इतना ही नहीं विराट ब्रिगेड ने 2 साल में लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है, विराट ने इससे पहले गाले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक भी जड़ा था।

अनुष्का से पहले इन हसीनाओं ने किया था विराट कोहली को क्लीन-बोल्ड!
टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनु्ष्का शर्मा की प्रेम-कहानी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications