AFC Asia Cup 2019: जापान को 3-1 से हराकर कतर ने पहली बार जीता एशिया कप
नई दिल्ली। चार बार के चैंपियन जापान को हराकर कतर की फुटबॉल टीम ने पहली बार एएफसी एशियन कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया। अबूधाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में कतर ने जापान को 3-1 से हराकर यह खिताबी जीत अपने नम दर्ज की। खेल के 12वें मिनट में कतर के स्ट्राइकर अल्मोइज अली मैच में पहला गोल करने के साथ ही एशियन कप के एक आयोजन में सर्वाधिक नौ गोल करने वाले खिलाड़ी पन गए। उन्होंने 1996 में ईरान के अली डेई के सर्वाधिक आठ गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इसके बाद अब्दुलअजीज हातिम ने 27वें मिनट में गोल करके मध्यांतर तक कतर को 2-0 से आगे रखा। कतर की तरफ से तीसरा गोल अकरम अफीफ ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। दूसरे हाफ में ताकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में गोल करके जापान को मुकाबले में लाने की कोशिश की लेकिन निर्धारित समय से सात मिनट पहले अकरम अफ्रीफ ने पेनाल्टी के जरिए गोल करके कतर को फिर से बढ़त पर ला दिया।
आपको बता दें कि विश्व कप 2022 का मेजबान कतर इससे पहले कभी एशियाई कप में अंतिम आठ से आगे नहीं बढ़ पाया था लेकिन उसने फाइनल से पहले 16 गोल दागे और खिताबी मुकाबले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके साथ ही जापान का पांचवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया जिसने इससे पहले 1992, 2000, 2004 और 2001 में खिताब जीता था। यह पहला मौका है जब जापान को एएफसी एशियन कप के फाइनल में शिकस्त मिली है। अब से पहले उसने चारों खिताबी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
