
आंकड़े बयान करते हैं कूबत
जैक कॉलिस के आंकड़ों को नजर डालें तो उनकी काबिलियत और दम का परिचय आपको बिना किसी और परिचय के बेहद आसानी से हो जाता है। कॉलिस ने 2013 में टेस्ट मैचों से, 2014 में वनडे मैचों क्रिकेट से सन्यास लिया था। जब उन्होंने वनडे से सन्यास लिया था तो उनकी उम्र 39 वर्ष थी। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 13289 रन, 292 विकेट लिए, जबकि 328 वनडे में उन्होंने 44.36 के औसत से 11579 रन, 274 विकेट लिए। वहीं 25 टी-20 मैच में उन्होंने 558 रन, 119.35 के औसत से बनाए और 12 विकेट लिए।

टेस्ट में 45 शतक
टेस्ट क्रिकेट में कॉलिस ने 45 शतक लगाए हैं और 58 अर्धशतक और 200 कैच लपके हैं। टेस्ट क्रिटे में उनका औसत 55.37 रहा है। वहीं वनडे पर नजर डालें तो उन्होंने 17 शतक और 86 अर्धशतक लगाए हैं और 131 कैच लपके हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं मैदान में कॉलिस किस दर्जे के खिलाड़ी रहे हैं।

मुमकिन नहीं है दूसरा कॉलिस ढूंढ पाना
वर्ष 2006 में कॉलिस ने 100वां टेस्ट मैच खेला था और उन्होंने गैरी सोबर्स के 8032 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। वह सोबर्स के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 8000 रन और 200 विकेट अपने नाम किए थे। अपने 150वें टेस्ट मैच में उन्होंने 10000 रन के आंकड़े को पार किया था। टेस्ट में कॉलिस ने सर्वाधिक 224 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं कॉलिस बेहद ही किंग साइज में टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए और आखिरी सीरीज में भारत के खिलाफ उन्होंने 115 रन और 10 विकेट हासिल किए। बहरहाल आप क्रिकेट के मैदान में दूसरे कॉलिस की तलाश जारी रखिए जोकि हाल फिलहाल में नामुमकिन सी लगती है।


Click it and Unblock the Notifications