अब नहीं टूटेगा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, कैलिस ने मैदान छोड़ा
जोहांसबर्ग। टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के सबसे करीब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स कालिस ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला कर लिया है। वह अपना अंतिम टेस्ट भारत के खिलाफ डरबन में खेलेंगे। कैलिस ने अब तक टेस्ट क्रिकेट के 165 मैचों में 44 शतकों और 58 अर्द्धशतकों की सहायता से 13,174 रन बनाये हैं। गौर हो कि टेस्ट में अब तक सर्वाधिक 51 शतक सचिन तेंदुलकर ने ही लगाये हैं। कैलिस के बाद अन्य किसी बल्लेबाज को सचिन के रिकॉर्ड के करीब आने में काफी वक्त लगेगा।
कैलिस का कहना है कि वह वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। वह विश्वकप 2015 में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। कैलिस ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 325 एकदिवसीय मैचों में 17 शतक और 86 अर्द्धशतकों की मदद से 11, 574 रन बनाये हैं।
रनों के अलावा कैलिस ने टेस्ट में 292 और वनडे में 273 विकेट लिए हैं। उन्हें दुनिया के सबसे महान आलराउंडरों में से एक माना जाता है।
कैलिस के बाद सर्वाधिक 41 शतक बनाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग पहले ही सन्यास ले चुके हैं। अब श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा ही खेल रहे हैं, उनके 33 शतक हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Jacques Kallis to retire from Tests
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
