Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन तेंदुलकर ने माना चैम्पियन हैं जैक्‍स कैलिस

नई दिल्‍ली। भारत के खिलाफ हुई टेस्‍ट सीरीज के अंतिम मैच में अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्‍स कैलिस की सचिन तेंदुलकर ने जमकर सराहना की। सचिन ने कहा कि कैलिस 'सच्‍चे अर्थों में एक चैम्पियन खिलाड़ी थे।' गौर हो कि कैलिस टेस्‍ट क्रिकेट में रन बनाने वाले बल्‍लेबाजो की श्रेणी में तीसरे स्‍थान पर हैं। कैलिस ने अपनी अंतिम शतकीय पारी के दौरान रनों के मामले में भारत के राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। कैलिस से अधिक सिर्फ सचिन और रिकी पोंटिंग ही हैं।

सचिन ने इसके पहले कैलिस के बारे में ट्वीट किया था कि 'आपके खिलाफ खेलना मेरे लिए खुशी की बात थी। जैक्‍स आप सच्चे मायनों में चैम्पियन हो। संन्यास लेने के बाद जिंदगी उतनी भी बुरी नहीं है।"

कैलिस ने अपने 18 वर्ष के शानदार टेस्ट करियर में 166 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 45 शतकों की मदद से 13,289 रन बनाने के साथ-साथ 292 विकेट लिए और 200 कैच लपके।

कैलिस ने वनडे करिअर के 325 मैचों में 17 शतकों और 86 अर्द्धशतकों की मदद से 11,534 रन बनाये। वनडे में कैलिस ने 273 विकेट भी लिये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+