INDvsWI: जब DRS लेते वक्त विराट कोहली ने धोनी की जगह रविंद्र जडेजा की मानी बात,देखें Video
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भारत ने विंडीज को पांचवा वनडे हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके मनसूबों पर भारतीय गेंदबाजों ने पानी फेरते हुए 104 रन पर ही पूरी टीम को पवेलियन लौटा दिया। इस दौरान विंडीज की बल्लेबाजी के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया।पांचवें वनडे मैच में एक समय ऐसा आया जब विकेटकीपर धोनी ऑलराउंडर जडेजा पर चिल्लाए और विराट कोहली ने माही नहीं बल्कि जड्डू की बात मानी और अंपायर के पास गए।
|
कोहली ने सुनी जडेजा की बात:
दरअसल मैच के 16वें ओवर में जडेजा ने हेटमायर के खिलाफ एल्बीडबल्यू की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया।जडेजा को हेटमायर साफ एल्बीडबल्यू आउट लगे और उन्होंने रिव्यू लेने की बात कही। हालांकि विकेट के पीछे खड़े धोनी इससे सहमत नहीं थे। धोनी विकेट के पीछे से उनपर चिल्लाते नजर आए। धोनी के मुताबिक गेंद का टिप्पा बाहर लगा था। इसी बीच विराट कोहली उनके पास आए और जडेजा ने उनसे रिव्यू लेने को कहा। रिव्यू के मौके पर अकसर विराट कोहली धोनी के ही साथ जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने जडेजा का साथ दिया।

सही साबित हुआ जडेजा का फैसला:
जडेजा के कहने पर रिव्यू लेने का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। हेटमायर डीआरएस के मुताबिक आउट पाए गए और उन्हें 9 रनों पर पैवेलियन लौटना पड़ा। आपको बता दें वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में बल्लेबाजी चुनी और उसका ये फैसला विध्वंसक साबित हुआ। टीम के पहले 5 बल्लेबाज महज 57 रनों पर गिर गए। इसके बाद टीम इंडिया ने विंडीज टीम को 104 रनों पर समेट दिया। जडेजा ने इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए

विंडीज ने गंवाई सीरीज:
बता दें कि यह सीरीज भारत 3-1 से अपने नाम की। अंतिम मैच में विंडीज की पारी को भारतत ने 104 रन पर समेट दिया।विंडीज के पास सीरीज बराबर करने का मौका था लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टीम ने घुटने टेक दिए और 9 विकेट से हारकर सीरीज 3-1 से गंवा दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
