वेस्टइंडीज में जडेजा ने चलाई साइकिल, क्यों कहा पीएम मोदी को शुक्रिया?
नॉर्थ साउंड (एंटिगो), 29 जून: वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम खूब मस्ती कर रही है। नेट पर पसीना बहाने के अलावा टीम कैरेबियाई देश में मौसम का भी लुफ्त उठा रही है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में 105 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। मैच जीतने के बाद एंटिगो रवाना हुई भारतीय टीम खूब मस्ती कर रही है।
|
वेस्टइंडीज में साइकिल चला रहे हैं जडेजा
इस दौरे पर अभी तक एक भी मैच न खेलने वाले रवींद्र जडेजा कुछ अलग ही तरीके से अपना समय बिता रहे हैं। दरअसल, रवींद्र जडेजा सुबह-सुबह एंटीगो की सड़कों पर साइकिल लेकर उतरे। जडेजा की इस तस्वीर को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बीसीसीआई ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, अर्ली मॉर्निंग राइड "@royalnavghan #TeamIndia #WIvIND #BleedBlue."

पीएम ने भी चलाई साइकिल, इंस्पायर हुए जडेजा
हालांकि ये कई इत्तेफाक ही था कि जिस दिन जडेजा ने साइकलिंग की ठीक उसी दिन पीएम मोदी ने भी साइकल का लुफ्त उठाया।
|
नीदरलैंड के पीएम ने मोदी को गिफ्ट की है साइकिल
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी को नीदरलैंड की यात्रा के दौरान अनूठा तोहफा मिला। नरेंद्र मोदी को नीदरलैंड के उनके समकक्ष मार्क रूट ने द्विपक्षीय मुलाकात के बाद साइकिल भेंट की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डच पीएम से मिली सौगात की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी साइकिल पर बैठे हैं और मुस्करा रहे हैं।
|
जडेजा ने शेयर की अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर
पीएम मोदी के साइकिल चलाने से गदगद रविंद्र जडेजा ने अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- सर बहुत बहुत धन्यवाद। आप दुनिया भर के सभी भारतीयों को प्रेरणा देते हैं। #greatmen #proudindian"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
