क्रिकेट की पिच पर बॉलरों की बखिया उधेड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है। दरअसल कुलभूषण जाधव पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का सभी ने स्वागत करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी और भारत की इस सफतला का सोशल मीडिया पर भी जश्न मना। फैसले का स्वागत वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटरों ने भी किया। हालांकि वीरू और कैफ द्वारा फैसले का स्वागत करना पाकिस्तानी ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया। फिर क्या था, सहवाग और कैफ दोनों ने करारा जवाब दिया। दरअसल सहवाग ने फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया- सत्यमेव जयते
,Satyamev Jayate !#KulbhushanJadhav
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 18, 2017
जिसके जवाब में एक पाकिस्तानी यूजर ने ट्वीटर पर लिखा कि 'हिन्दुस्तानियों को दिमाग कम है? और अभी इस मामले पर पूरा फैसला आना बाकी है, और अगर इंटरनेशनल कोर्ट कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक भी लगा देता है तो पाकिस्तान उसे फांसी पर लटकाएगा, हिन्दुस्तानियों को जहां मर्जी है वहां जाएं।' जिसके बाद सहवाग ने इस शख्स को करारा जवाब देते हुए लिखा 'जैसे तुम लोग सपने में वर्ल्डकप में भारत को हराने का सपना देखते हो, वैसा ही सपना देख रहे हो, कुत्ता पालो, बिल्ली पालो, गलतफहमी मत पालो।' गौरतलब है कि गुरुवार को इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर आखिरी सुनवाई होने तक रोक लगा दी।
In your dreams ,just like beating India in a World Cup.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 18, 2017
Kutta Paalo, Billi Paali, galat fahmi mat paalo. #KulbushanJadhav https://t.co/k8WKLwBR4Z