|
किया ये ट्वीट
जोफ्रा आर्चर थर्ड अंपायर के फैसले से बिल्कुल हैरान दिखे। उनकी नजरों में रोहित नाॅट आउट थे। ऐसे में उन्होंने थर्ड अंपायर पर सवाल उठाते हुए ट्वीट करते कहा कि जब आखिरी गेंद पर आउट हुए तो इससे अच्छा थर्ड अंपायर को भी घर ही बैठ जाना चाहिए। हालांकि थर्ड अंपायर के फैसले की आलोचना सिर्फ आर्चर ने ही नहीं कि बल्कि कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी की।
|
आकाश चोपड़ा ने भी उठाया सवाल
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया ' क्या रोहित शर्मा को आउट देने के लिए थर्ड अंपायर के पास पर्याप्त निष्कर्ष मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि वो पूरी तरह आश्वस्त थे। मैदान पर मौजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, इसलिए उसे सॉफ्ट सिग्नल माना जाना चाहिए था।'
|
क्या है मामला?
दरअअल, हुआ कुछ ऐसा कि भारत के लिए छठा ओवर फेंकने आए थे केमन रोच। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित गेंद को खेल नहीं सके और गेंद बल्ले के करीब से गुजरती हुई विकेटकीपर के हाथों में चल गई। विंडीज टीम ने कैच आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने नाॅट आउट दिया। इसके बाद जब रिव्यू लिया गया तो रिव्यू में साफ नहीं दिख रहा था कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या फिर पैड से। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications
