Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कबड्डी विश्व कप में पंजाब का जलवा

चण्डीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में हो रहे कबड्डी विश्व कप का पहला संस्करण पूरी तरह 'पंजाबमय' हैं। विदेशी टीमों के ज्यादातर खिलाड़ियों का ताल्लुक इस आयोजन की मेजबानी कर रहे पंजाब से ही है।

टूर्नामेंट में भाग ले रही कनाडा की टीम में जिंदर अमली, लकी कुरली, भूरा और अमान कुंडी जैसे नामों का नाता भी यहीं से है। अमेरिकी टीम में शामिल दूल्हा पहलवान और जस्सी पहलवान भी मूलत: पंजाबी हैं।

इटली से आई टीम में भी 'पंजाबी पुत्तर' देखे जा सकते हैं। इसमें कलला, जस्सा, लड्डी और बिल्ला जैसे नाम पंजाब से आते हैं। खेल अधिकारियों ने बताया कि इटली से दो टीमे इस विश्व कप में भाग लेने पहुंच गई थीं लेकिन बाद में इन्हीं में से खिलाड़ियों को चुनकर एक अलग टीम बनाई गई।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल की पहल पर कबड्डी विश्व कप का आयोजन हो रहा है। 11 दिनों तक चलने वाले यह टूर्नामेंट तीन अप्रैल से आरंभ हुआ है। इस विश्व कप पर कुल 10 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। इसमें ईनामी राशि भी 2.25 करोड़ रुपये है।

बादल ने कहा, "हम कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना चाहते हैं। इससे पंजाब के युवकों को भी मदद मिलेगी क्योंकि वे मादक द्रव्यों के सेवन जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+