Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धर्मशाला टेस्‍ट: पहले ही टेस्‍ट मैच में कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी ने छुआ सचिन तेंदुलकर का दिल

नई दिल्‍ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्‍ट मैच से अपनी टेस्‍ट करियर की शुरुआत करने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी ने मास्‍टर ब्‍लास्‍ट सचिन तेंदुलकर को खुश कर दिया है। अपने पहले ही टेस्‍ट मैच की पहली पारी में कुलदीप 4 व‍िकेट लिए।

कुलदीप की गेंदबाजी से खुश दिख रहे सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर उनकी तारीफ की। सचिन ने लिखा कि कुलदीप की गेंदबाजी में वेरिएशन और उनकी शुरुआत मुझे पसंद आई है। इसी तरह मजबूत बने रहो, यह तुम्‍हारा मैच हो सकता है जिसमें तुम चमक सको।

धर्मशाला में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम सीरीज जीत जाएगी और कुलदीप की पहली पारी की गेंदबाजी ने भारत को अभी राहत दी है। आपको बताते चलें कि कप्‍तान विराट कोहली के मैच न खेलने की सूरत में उन्‍हें टीम में शामिल किया गया है।

कुलदीप को पहली सफलता डेविड वार्नर के व‍िकेट के रूप में मिली। उनकी गेंदबाजी की मदद से ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर ही सिमट गई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+