चेन्नई। आज जगमोहन डालमिया ने औपचारिक तौर पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली हालांकि उनका अध्यक्ष बनना रविवार को ही तय हो गया था। पूरे दस साल बाद डालमिया की अध्यक्ष पद पर वापसी हुई है। डालमिया के अलावा, हरियाणा क्रिकेट संघ के प्रमुख अनिरुद्ध चौधरी बोर्ड के नए कोषाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुराग ठाकुर सचिव चुने गए हैं।
जहां डालमिया के पीछ श्रीनिवासन इफेक्ट था वहीं अनुराग ठाकुर पर पवार इफेक्ट साफ नजर आया, अनुराग ने सचिव पद का चुनाव मात्र एक मत के अंतर से जीता। वह बड़ौदा के संजय पटेल के खिलाफ खड़े थे जिन्हें श्रीनिवासन का करीबी माना जाता है लेकिन वोटिंग में श्रीनिवासन की चली नहीं और यहां पवार बाजी मार ले गये। तो वहीं कोषाध्याक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीनिवासन गुट के अनिरुद्ध ने पूर्व बीसीसीआई उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के राजीव शुक्ला को हराया।
बीसीसीआई अध्यक्ष बनकर जगमोहन डालमिया ने श्रीनिवासन का एहसान उतारा
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में हुए कथित स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले की सुनवाई करते हुए श्रीनिवासन को बीसीसीआई के चुनाव से दूर रहने को कहा था। जिसकी वजह से श्रीनिवासन ने अपने करीबी डालमिया को चुनाव लड़ने के लिए कहा और आज वो अध्यक्ष बन गये।