Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : चेन्नई की जीत में मुरली विजय चमके (राउंडअप)

जीत के लिए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने मुरली विजय के 78 रन (39 गेंद, चार चौके, छह छक्के) की विस्फोटक और सुरेश रैना की 45 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत 19वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुरली विजय को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

सुरेश रैना 45 रन (35 गेंद,चार चौके,एक छक्का) पर और सी.चंद्रशेखर शून्य रन पर नाबाद लौटे।

धौनी को 14 रन के निजी स्कोर पर राहुल द्रविड़ ने डेल स्टेन की गेंद की पर लपका, वहीं कालिस ने मोर्केल को बोल्ड कर दिया। बद्रीनाथ को विनय कुमार की गेंद पर उथप्पा ने लपका। मुरली विजय को पीटरसन की गेंद पर मनीष कुमार ने लांगआन पर कैच किया। मैथ्यू हेडन को 12 रन के निजी स्कोर पर कुंबले की गेंद पर उथप्पा ने स्टंप किया।

बैंगलोर की ओर से डेल स्टेन, अनिल कुंबले, जैक्स कालिस, पीटरसन और विनय कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले जैक्स कालिस के अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए।

कालिस 52 रन (49 गेंद, सात चौके) बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली 34 रन के निजी स्कोर पर शादाब जकाती की गेंद पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। केविन पीटरसन 23 रन (14 गेंद, दो चौके, एक छक्का) और कैमरून व्हाइट 21 रन (13 गेंद, दो चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद लौटे।

चेन्नई की टीम को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली जब थिलान तुशारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया। अच्छी लय में दिख रहे रॉबिन उथप्पा को शादाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी ने लपका। उथप्पा ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

रॉयल चैलेंजर्स ने मार्क बाऊचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला। चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+