Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरेंद्र सहवाग बोले- ये टीम अभी नहीं जीती तो फिर कभी नहीं जीतेगी विश्व कप

नई दिल्ली। इस बार का आईसीसी विश्व कप का खिताब हासिल करने की दो प्रबल दावेदार टीमें भारत-इंग्लैंड मानी जा रही हैं। इंग्लैंड इसलिए, क्योंकि टूर्नामेंट उनके घर में है और ऐसे में उनके पास अच्छी टीम की बदाैलत खिताब जीतने का बेहतरीन माैका है। वहीं भारतीय टीम पिछले 3-4 सालों से लगातार सभी को पटखनी देती आ रही है। लेकिन पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इंग्लैंड बाजी मारेगी।

इसलिए हैं इंग्लैंड दावेदार

इसलिए हैं इंग्लैंड दावेदार

सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि उनकी फेवरेट टीम इंग्लैंड है। सहवाग ने वो चीजें भी बताईं जो इंग्लैंड को खिताब का दावेदार साबित करती हैं। स​हवाग ने कहा कि इंग्लैंड के पास एक दो नहीं, बल्कि 11 बल्लेबाज हैं। यानी 11 नंबर तक उनके पास बल्लेबाजी है। सात गेंदबाज है। सहवाग ने कहा, 'हालांकि पेपर पर होना अलग बात है। असल जंग तो मैदान पर है। भारत के खिलाफ शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी प्रदर्शन करना होगा।

अभी नहीं जीती तो फिर कभी नहीं

अभी नहीं जीती तो फिर कभी नहीं

सहवाग ने कहा कि ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। इस दाैरान पता चल जाएगा कि काैन सी टीम ज्यादा बेहतर है। अगर मेजबान इंग्लैंड इस बार विश्व कप नहीं जीत पाती है, तो कभी भी विश्व विजेता नहीं बन पाएगी। सभी खिलाड़ी एक अच्छी फाॅर्म से गुजर रही है, खुद कप्तान(इयोन मोर्गन) लय में हैं। ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड का जारी रहा तो मेजबान विश्व कप का मजबूत दावेदार हो जाएगा। वहीं अख्तर का मानना है कि भारत ज्यादा मजबूत है।

कामरान अकमल ने भी लगाया माैके पर चाैका, इमरान खान को दी ये सलाह

सिर्फ 1 मैच हारी है इंग्लैंड

सिर्फ 1 मैच हारी है इंग्लैंड

बता दें कि इंग्लैंड टीम अभी तक 5 मैच खेल चुकी है जिसमें 4 में जीत जबकि एक में हार मिली है। इंग्लैंड अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। उन्हें सिर्फ पाकिस्तान के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ भारत अभी ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने खेले 4 मैचों में 3 जीते हैं जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढा था। भारत-इंग्लैंड के बीच 30 जून को मैच होगा।

Story first published: Friday, June 21, 2019, 14:12 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+