For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जुड़वा बच्चों के पिता बनें उसेन बोल्ट, ऐसे रखे नाम कि सोशल मीडिया पर हो गये वायरल

usain bolt
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। जमैका के रहने वाले दुनिया के सबसे तेज धावकों में शुमार उसेन बोल्ट ने फादर्स डे के मौके पर अपने फैन्स को खुशखबरी देने का काम किया है। उसेन बोल्ट ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने एक बार फिर से पिता बनने की खुशखबरी दी है। उसेन बोल्ट की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर में पत्नी केसी बेनेट और जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर से ज्यादा उनकी ओर से शेयर किया गया बच्चों का नाम ज्यादा वायरल हो रहा है।

दरअसल उसेन बोल्ट ने अपने बच्चों का नाम थंडर बोल्ट और सेंट लियो रखा है जो कि काफी वायरल हो रहा है। उसेन बोल्ट पिछले साल एक बेटी के पिता बने थे जिसका नाम उन्होंने ओलंपिया लाइटनिंग बोल्ट रखा था। उसेन बोल्ट ने अपने बच्चों का नाम जिस तरह से रखा है उससे वह काफी कनेक्ट नजर आते हैं।

और पढ़ें: Tokyo ओलंपिक्स में होगी दर्शकों की वापसी, 33 साल में पहली बार नहीं बांटे जायेंगे कंडोम

बोल्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कहा,'फादर्स डे के लिये मुबारक! इतना बेहतरीन गिफ्ट देने के लिये केसी बेनेट आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, इन दोनों के लिये काफी खुश हूं और केसी बेनेट मुबारक हो।'

गौरतलब है कि उसेन बोल्ट ने ओलंपिक्स खेलों में अब तक 8 गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर रेस ट्रैक में विश्व रिकॉर्ड बनाने का काम किया था। जो कि लगभग एक दशक तक बरकरार रखा। पुरुष एथलीट रेस में लगभग 10 सालों तक दबदबा बनाने के बाद उसेन बोल्ट ने 2017 में संन्यास का ऐलान कर दिया था।

और पढ़ें: कोरोना प्रभावित देशों के लिये टोक्यो ओलंपिक में बने नियमों पर भारत ने जताई आपत्ति, कहा- भेदभावपूर्ण है नियम

आपको बता दें कि साल 2016 के लंदन ओलंपिक्स के दौरान उसेन बोल्ट ने 100 और 200 मीटर में गोल्ड जीतने का काम किया था और लगातार 3 ओलंपिक खेलों में यह कारनामा करने वाले इकलौते पुरुष एथलीट बने थे। ट्रेंट बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया था।

Story first published: Monday, June 21, 2021, 18:17 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+