Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये गेंदबाज लुटा बैठा 227 रन, अब भारत को बनाना चाहता है 'वर्ल्ड चैंपियन'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से चो चूक गई थी लेकिन अब टी20 विश्व कप पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए 'विराट सेना' कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि भारत के अलावा विंडीज, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया जैसी टीमें भी टी20 विश्व कप जीतने की दावेदारी रखते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में 227 रन लुटाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भरोसा दिलाया है कि वह टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं।

मेरे अंदर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का माद्दा

मेरे अंदर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का माद्दा

शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 227 रन लुटा दिए थे। उनका इकोनोमी रेट 8.05 रहा, जो कि टी20 में भी खराब माना जाता है। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद शार्दुल को लगता है कि वह टीम के लिए आगामी टी20 विश्व कप में अहम योगदान दे सकते हैं। शार्दुल ने कहा, ''मेरे अंदर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का माद्दा है। जाहिर है मेरा पूरा ध्यान विश्व कप पर है। मैं जिस सकारात्मकता से मुकाबले में जाता हूं और जो मेरा आत्मविश्वास व जुनून है उससे मैं टीम को विश्व चैंपियन बनाने में मदद कर सकता हूं।''

बल्लेबाजी पर जताया भरोसा

बल्लेबाजी पर जताया भरोसा

इस खिलाड़ी ने कई बार विस्फोटक पारियां भी खेलीं। बल्लेबाजी को लेकर शार्दुल ने बताया कि उन्होंने स्कूल और यूनिवर्सिटी स्तर पर भी बल्लेबाजी की है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ये समझता हूं कि मैं बल्लेबाजी भी कर सकता हूं और टीम में उपयोगी योगदान दे सकता हूं। जब भी मैंने स्कूल, कॉलेज या घरेलू टीम लिए खेला है मेरी भूमिका नहीं बदली। अगर मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं तो फिर भी मेरी भूमिका यही रहेगी।"

अब आईपीएल पर नजर

अब आईपीएल पर नजर

शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगामी आईपीएल खेलने उतरेंगे जो 29 मार्च को शुरू होगा। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 15 मैचों में 21 विकेट लेने वाले शार्दुल ने कहा, ''निश्चित रूप से, आईपीएल महत्वपूर्ण है और इससे हमें जो लय मिलेगी वह महत्वपूर्ण होगी। श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला है और हम आईपीएल के बाद जिम्बाब्वे जा रहे हैं। टी20 विश्व कप से पहले हम एशिया कप में भी खेलेंगे। इसलिए आईपीएल से हमें जो लय मिलेगी वह महत्वपूर्ण होगी और उसे आगे जारी रखना होगा।'' वहीं न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन पर शार्दुल ने कहा कि वो यहां की गई गलतियों से सबक लेंगे।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+