For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं जेम्स एंडरसन, 600 विकेट अभी नहीं कर पाए पूरे

James Anderson will address the media on the growing speculation of his retirement | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन सोमवार को मीडिया को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, क्योंकि वह अपने घर में ही पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पिछले तीन टेस्ट मैच में एंडरसन का प्रदर्शन बेहद औसत रहा है और वह सिर्फ 6 विकेट ही ले सके। एंडरसन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में बिल्कुल भी असरदार दिखाई नहीं दे रहे थे और सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर सके।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंडरसन संन्यास लेने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो एंडरसन के लिए बेहद निराशाजनक फैसला साबित होगा क्योंकि वह 600 टेस्ट विकेट पूरे करने से महज 10 विकेट दूर हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिंसन को टीम के साथ जुड़ा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एंडरसन दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे और रॉबिंसन को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया जाएगा।

बता दें क जेम्स एंडरसन को पिछले एक साल में कई बार चोट का सामना करना पड़ा है। इस साल की शुरुआत में एंडरसन चोट की वजह से ही साउथ अफ्रीका से वापस इंग्लैंड लौट आए थे। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई और उन्हें सीरीज के पहले और आखिरी टेस्ट में खेलने का मौका दिया गया। एंडरसन ने अभी तक कुल 154 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 590 विकेट पर झटके हैं। जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के ऐसे पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 14:48 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+