For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के खिलाफ बोलने वाले एंडरसन चेन्नई टेस्ट से बाहर

भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नहीं खेल पाएंगे।

By Rizwan

चेन्नई। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट से इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बाहर गए हैं।

टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज एंडरसरन बदन-दर्द और टखने की चोट की वजह से सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने दी है।

जेम्स एंडरसन पिछले काफी समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। कंधे की चोट के कारण वो पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे। उन्होंने भारत के खिलाफ वापसी की थी।

जेम्स एंडरसन के साथ-साथ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के अंतिम ग्यारह में शामिल होने पर अभी संशय बना हुआ है। उनको इंग्लैंड के अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया चौथा टेस्ट मैच एक पारी और 36 रनों के विशाल अंतर से जीत कर पांच टेस्ट की सीरीज में में 3-0 की बढ़त बनाई हुई है।

एंडरसन ने कोहली की तकनीक पर साधा था निशाना

चौथे टेस्ट के बाद जेम्स एंडरसन ने कहा था कि भारतीय पिचों का मिजाज ऐसा है कि कोहली की कमियां छुप गई हैं। उन्होंने कहा था कि ''मुझे नहीं लगता कोहली में कुछ बदलाव आया है। हमें इंग्लैंड में उनके खिलाफ कामयाबी मिली थी, लेकिन यहां की पिचें इतनी धीमी हैं कि उनकी तकनीकी खामियां सामने नहीं आ पा रहीं हैं।''

कोहली को साधारण बल्लेबाज कहने और उनकी तकनीक पर सवाल उठाने को लेकर एंडरसन की काफी आलोचना हुई। भारत के कई सीनियर बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने भी एंडरसन को लताड़ लगाई थी।"

Story first published: Monday, June 10, 2019, 12:47 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+