
प्रेरणा स्त्रोत हैं स्टुअर्ट ब्रॉड
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जेम्स एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम का यह साथी खिलाड़ी लोगों के लिये प्रेरणा स्त्रोत की तरह है।
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने पिछले दो मैचों में गेंदबाजी की है वह अभूतपूर्व है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने काफी मेहनत की है और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। मुझे नहीं लगता कि हम दोनों में से कोई भी विकेट की संख्या पर ध्यान दे रहा हैं। हमें साथ में मैच जीतना और उन क्षणों का जश्न मनाने में मजा आता है। हम टेस्ट में एक साथ गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, हमारे पास अच्छी समझ है।'

जल्द ही मुझे भी छोड़ देंगे पीछे
गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन ने साल 2017 में इंग्लैंड के लिये 500 विकेट लेने का कारनामा किया था। एंडरसन ने भी अपना 500वां विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ ही हासिल किया था। हैरानी कि बात यह है कि ब्रॉड की तरह एंडरसन के लिये भी क्रेग ब्रैथवेट उनका 500वां शिकार बने थे। एंडरसन अब तक खेले गये 153 मैचों में 589 विकेट ले चुके हैं।
एंडरसन ने ब्रॉड की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर ब्रॉड इसी तरह से प्रदर्शन करना जारी रखे तो वह मुझ से ज्यादा विकेट लेगा। मैंने उसे यह कहते हुए सुना है कि वह मेरी उम्र तक क्यों नहीं खेल सकता है। वह शानदार लय में है और काफी अभी काफी विकेट लेगा।'

पहले मैच में ब्रॉड को नहीं मिला था मौका
आपको बता दें कि ब्रॉड ने टेस्ट सीरीज में खेले दो टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 16 विकेट झटके। तीसरे टेस्ट मैच में ब्रॉड ने 10 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा ब्रॉड ने बल्ले से भी 73 रनों का योगदान दिया। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ब्रॉड ने अर्धशतक भी जड़ा था।
वही स्टुअर्ट ब्रॉड को पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला था जिसके बाद इंग्लैंड की टीम हार गई थी। हालांकि जो रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालते ही ब्रॉड को टीम में जगह दी और उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में जबर्दस्त प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications
