फीफा: घाना फीफा के क्वार्टरफाइनल में, अमेरिका बाहर
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप के दूसरे नॉकआउट मुकाबले में घाना ने अमेरिका को 2-1 से करारी शिकस्त देते हुए क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश किया। घाना पहला अफरीकी देश है जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचा है। इस राउंड में उसकी भिड़ंत उरुग्वे से होगी।
पढ़ें: मनोरंजन की खबरें
अमेरिका की इस हार ने भी इतिहास दोहराया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि विश्व कप में अमेरिका घाना की टीम से हारकर बाहर हुआ हो। पिछले विश्व कप में भी घाना ने ही अमेरिका को बाहर का रास्ता दिखाया था। शनिवार को दोनों टीमों के बीच हुआ मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी। घाना को पहली बढ़त मैच के पांचवें मिनट में मिली, जब फॉरवर्ड खिलाड़ी प्रिंस टागोए ने धमाकेदार गोल किया। पहले हाफ के अंत तक घाना ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
जानें अपना राशिफल
दूसरे हाफ में 62वें मिनट में अमेरिका के मिडफील्डर लैंडन डोनोवैन ने पनाल्टी के माध्यम से गोल करते हुए मैच को बराबरी पर कर दिया। समय खत्म होने तक दोनों टीमों के बीच मैच 1-। की बराबरी पर था। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में घाना के असामोआह ग्यान ने 93वें मिनट में गोल करते हुए जीत सुनिश्चित कर दी। क्वार्टरफाइनल में घाना की भिड़ंत उरुग्वे से होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications