कबड्डी वर्ल्डकप 2016: अमेरिका को हराकर केन्या सेमीफाइनल रेस में बरकरार
अहमदाबाद। गुजरात के ट्रांसस्टेडिया में मंगलवार को खेले गए केन्या और अमेरिका के कबड्डी मैच में केन्या ने अमेरिका को बुरी तरह हरा दिया।
अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में केन्या ने अमेरिका को 74-19 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही केन्या ने खुद के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। हालांकि, इसके लिए उसे किस्मत का भी सहारा चाहिए होगा।
जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकानों से मिले चीनी झंडे, 44 अरेस्ट
बुधवार को होने वाले मुकाबले में अगर जापान अपनी विरोधी टीम थाईलैंड को सात या उससे ज्यादा अंकों से हराता है तो केन्या को सेमीफाइनल में खेलने का अवसर मिल सकेगा।
जापान की इस जीत के साथ 16 अंक हो जाएंगे और केन्य के भी 16 अंक हैं। ऐसे में दोनों के अंक तो बराबर हो जाएंगे लेकिन केन्या जापान को लीग मुकाबले में पहले हरा चुका है, इस आधार पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
मुंबई एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा संदिग्ध ड्राेन, हाई अलर्ट पर शहर
अंतिम चार में उसका मुकाबला दक्षिण कोरिया से हो सकता है, जो कि ग्रुप एक में पहले स्थान पर काबिज है। केन्याई प्लेयर्स ने अमेरिकी टीम पर शुरुआत से ही प्रेशर बनाए रखा।
दूसरे हाफ में केन्या ने कुल 36 पॉइंट अर्जित किए। केन्याई कप्तान डेविड मोसामबाई और डिफेंडर फेलिक्स ओपान ने अच्छा खेल दिया। दोनों के कुल 23 अंक जोड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
