Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट में टूटा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, गुजरात के समित गोहेल ने बनाए 359 रन

अहमदाबाद। गुजरात के समित गोहेल ने आज यानी मंगलवार को 359 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ उनकी टीम के कुल रन 641 रन बना लिए हैं। यह स्कोर किसी ओपनिंग बैट्समैन द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। गोहेल ने यह रन 723 गेंदों में बनाए हैं। उन्होंने कुल 45 चौक्के मारे और एक छक्का मारकर 359 रनों का ये स्कोर खड़ा किया। गोहेल पिछले 81 सालों के इतिहास में पहले ऐसे ओपनर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार किया है। अपने इस खेल से उन्होंने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें 117 साल पहले 1899 में काउंटी क्रिकेट में दिग्गज बॉबी एबेल ने 357 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर की खेल सनसनी: 11 साल की उम्र, 17 टूर्नामेंट,17 गोल्ड मेडल

यह दूसरी बार है जब गुजरात के किसी क्रिकेटर ने ट्रिपल सेंचुरी मारी है। इससे पहले नवंबर 2016 में प्रियांक पांचाल ने ट्रिपल सेंचुरी मारी थी। समित गोहेल पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने रणजी के इस सीजन में ट्रिपल सेंचुरी मारी है। कुछ समय पहले गोहेल को रणजी सर्कल में स्ट्रोकलेस वंडर कहकर पुकारा जाता था। गुजरात के कोच विजय पटेल ने कहा- वह हाफ वॉली गेंद को भी डिफेंड करता था, वह चाहता तो उन गेंदों को खेल सकता था लेकिन उसने अपने उपर बेहतर संतुलन रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी की।
ये भी पढ़ें- 'दंगल' देखने के बाद सहवाग को क्यों आयी टिश्यू पेपर की याद?
उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि वह पहले बहुत ही डिफेंसिव खेल रहे थे, लेकिन फिर अपना खेल बदला और दोहरे शतक के बाद उन्होंने अपने शॉट खेलने शुरू किए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्थिव पटेल ने उनकी बहुत मदद की, वह हमेशा उनके साथ रहे और सकारात्मकता भरने की कोशिश करते रहे। समित ने बताया कि उन्होंने बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज अपना कैरियर शुरू किया, लेकिन टीम के कोच विजय पटेल ने मेरी तकनीक को देखते हुए मुझे ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+