For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एंडरसन का बयान - कोहली शानदार नहीं, और जल्दी कर देता उन्हें आउट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में भारत को 31 रन से हार का सामा करना पड़ा। भारत के अधिकतम बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।कप्तान विराट कोहली पूरे मैच में भारत की तरफ से ढाल बनकर खड़े रहे। पहली पारी में शानदार शतक लगाय और दूसरी पारी में अर्धशतक लेकिन भारत को हार की जद में जाने से नहीं बचा पाए।
एंडरसन ने कोहली के बारे में बयान दिया है।

एंडरसन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोहली को जल्द आउट नहीं किया जा सकता था कोहली के देर तक क्रीज पर टिके रहने का कारण हमारी खराब फिल्डिंग रही।स्लिप में खराब फील्डिंग से भारतीय कप्तान को बचने का मौका दिया। तेज गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच दूसरे दिन के खेल के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस दौरान भारतीय कप्तान का कैच डेविड मलान ने दो बार छोड़ दिया, जब वह 21 और 51 रन पर थे। उन्होंने कहा कि पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला लगाया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिए हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि टेस्ट पहले भी एंडरसन ने कोहली को लेकर कहा था कि वह झूठे हैं उनसे रन नहीं बनता तो कहते हैं कि खिलाड़ी का निजी स्कोर मायने नहीं रखता। बहरहाल, कोहली ने एंडरसन की बातों का जवाब नहीं दिया था।

Story first published: Sunday, August 5, 2018, 8:28 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+