For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : कार्तिक को आउट करने के लिए इस खिलाड़ी ने लिया विश्व कप का 'बेस्ट कैच'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने लीग स्टेज में सिर्फ एक मैच गंवाकर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम लड़खड़ाती नजर आई। बरहाल, टीम की फाइनल में जाने की उम्मीदों पर भी खतरा मंडराता हुआ दिख रहा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की शानदार फिल्डिंग के आगे पस्त होती दिखी। भारत ने 3 विकेट 5 रन पर ही खो दिए, लेकिन उम्मीदें तब खत्म होती दिखीं जब दिनेश कार्तिक को आउट करने के लिए कीवी फिल्डर ने विश्व कप का 'बेस्ट कैच' लिया।

हुआ कुछ ऐसा कि पांचवें नंबर पर कार्तिक बल्लेबाजी करने आए। कार्तिक से सभी को उम्मीदें थीं कि वो टीम को संभालते हुए लक्ष्य की ओर ले जाएंगे लेकिन 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैट हैनरी ने उन्हें अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन पहुंचा दिया। हैनरी की गेंद पर कार्तिक स्लिप की ओर शाॅट खेल बैठे कि वहां खड़े जेम्स नीशम ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से सुपर कैच लपक लिया। यह कैच आसान नहीं था क्योंकि गेंद लगभग जमीन पर लगने ही वाली थी कि तभी नीशम ने फुर्ती दिखाते हुए असंभव कैच को संभव में तब्दील कर भारत को चाैथा झटका दे दिया।

जेम्स नीशम के इस शानदार कैच के कारण कार्तिक 6 रन बनाकर चलते बने। वहीं आईसीसी ने भी इस कैच का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए फैंस से पूछा कि क्या यह विश्व कप 2019 में अबतक का सबसे बेहतर कैच है। इसपर क्रिकेट फैंस सहमति भी जताते हुए दिखे। कार्तिक के लिए यह बड़ा मैच था क्योंकि उन्हें 15 साल बाद विश्व कप में खेलने का माैका मिला था। इस वर्ल्ड कप में कार्तिक ने 3 मैच की दो पारियों में सिर्फ 14 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट स्कोर 8 रन रहा। अगर इस मुकाबले में वह एक लंबी पारी खेलते, तो उनके करियर का सफर भी लंबा हो सकता था। धोनी के बैक अप के तौर पर कार्तिक 2007 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रहे, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जा सके।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 18:06 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+