For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए टीम में इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया मौका

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं वहीं इंग्लैंड ने शुरुआती दो मुकाबलों में तो भारत ने तीसरे मुकाबले में अपनी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही चौथे मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों ने ही अपनी टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बता दें कि भारत ने नॉटिंघम में हुए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज की। भारत की जीत से घबराए इंगलैंड ने काऊंटी क्रिकेट से अपने एक दिग्गज खिलाड़ी को वापस बुला लिया है ताकि वह चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सके। इस खिलाड़ी का नाम है हैंपशर का जेम्स विन्से।

गौरतलब हो कि विन्से को 30 अगस्त से साउथम्पटन में होने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय विन्से अच्छी फार्म में हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह नाटिंघमशर के खिलाफ 74 और 147 रन बनाए थे। इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप में उनका औसत 56 था। राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने पुष्टि की कि विन्से को जॉनी बेयरस्टॉ के कवर के तौर पर टीम में लिया गया है। बेयरस्टॉ के बाएं हाथ की बीच की उंगली में फ्रैक्चर है।
अगर बेयरस्टॉ फिट हो जाते हैं तो तब भी उन्हें केवल बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा जा सकता है और ऐसी स्थिति में जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को काउंटी चैंपियनशिप के अगले दौर के मैचों में खेलने की अनुमति दी गई है लेकिन अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें स्टैंडबाई रखा गया है। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है। वहीं भारत में भी दो युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को मौका मिला है।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार हैः जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टॉ, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विन्से।

Story first published: Thursday, August 23, 2018, 21:27 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+