झूठे साबित हुए युवराज सिंह पर लगे आरोप, भाभी आकांक्षा ने मांगी माफी, तलाक भी हुआ
नई दिल्ली। युवराज सिंह के घर जो पिछले कुछ सालों से विवाद बना हुआ था वो अब खत्म हो चुका है। युवराज के छोटे भाई जोरावर की पत्नी आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार पर 2017 में प्रताड़ित करने का केस लगाया था। लेकिन अब यह मामला निपट गया है। आकांक्षा ने युवराज से माफी मांग ली है और इसी महीने आकांक्षा का जोरावर से तलाक भी हो चुका है। इस बात की जानकारी युवराज के परिवार ने दी।

झूठे आरोपों के लिए मांगी माफी
युवराज के परिवार ने कहा कि जोरावर से अलग रह रहीं उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा ने युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। 4 महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। युवराज के परिवार ने बयान में कहा, 'अपने खिलाफ कानून की प्रक्रिया से बचने का कोई तरीका नहीं होने के कारण आकांक्षा शर्मा ने माफी मांग ली है और स्वीकार किया है कि उनके सभी आरोप झूठे और गलत थे। उन्होंने इन आरोपों को वापस ले लिया है।''
टीम में जगह बनानी है तो केएल राहुल की तरह अनुष्का से दोस्ती करो', क्रिकेटर को मिली सलाह

परिवार को युवराज पर गर्व
युवराज के परिवार ने एक बयान में कहा, 'अब हम आगे यह कहना चाहते हैं कि हमें निशाना बनाया गया और युवराज सिंह को भी, जिन्हें लाखों लोग प्यार करते हैं। उसकी सारी इज्जत कुछ निजी खुन्नस के चलते दांव पर थी। हमें युवराज सिंह पर सिर्फ गर्व है, जिनका ईश्वर और इस महान देश की न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है।'

आकांक्षा मे 5 साल पहले की थी शादी
28 साल की आकांक्षा अब पति से दूर गुरुगांव में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। आकांशा ने 27 फरवरी, 2014 को जोरावर से शादी की थी, लेकिन ये शादी बमुश्किल 4 महीने भी ठीक से नहीं चल पाई। शादी के 14 महीने बाद 30 अप्रैल, 2015 को कपल ने तलाक की अर्जी दे दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
