आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स के 5 विकेट गिरे (लीड-1)
डेक्कन की ओर से अनिरुद्ध सिंह 31 और वेणुगोपाल राव 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
डेक्कन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में एडम गिलक्रिस्ट चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा विकेट दूसरे ओवर में मोनीष मिश्रा के रूप में गिरा। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
चौथे ओवर में रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग 15 रन था। सातवें ओवर में एंड्रयू सायमंड्स भी महज दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। नौवें ओवर में स्मिथ पांच रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
इस मैच के लिए डेक्कन की टीम में चार बदलाव किए गए हैं। हर्शल गिब्स, रूद्रप्रताप सिंह, टी. सुमन और सुमंथ को बाहर रखा गया है। इनकी जगह वेणुगोपाल राव, ड्वेन स्मिथ, अनिरूद्ध सिंह और राहुल शर्मा को अंतिम एकादश में जगह दी गई है।
उधर रॉयल चैलेंजर्स की टीम में रॉस टेलर, मनीष पांडेय और विनय कुमार को आज के मैच से बाहर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications