For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दोहरा शतक लगा चुका ये तेज गेंदबाज बना साउथ ऑस्ट्रेलिया का मुख्य कोच

मुंबई। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और ससेक्स के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी को साउथ ऑस्ट्रेलिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गिलेस्पी ससेक्स टीम से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। वह टीम के कोच जेमी सिडन्स की जगह लेंगे।

साउथ ऑस्ट्रेलिया 2015-16 और 2016-17 में शेफील्ड शील्ड फाइनल में विक्टोरिया से हार गया था जब सिडोन कोच थे। गिलेस्पी ने कहा, "मुझे साउथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कोच बनने का अवसर मिला। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे एसएसीएम में खिलाड़ियों, कोचों और फील्ड टीम के साथ काम करने का अवसर मिला। मैं साउथ ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"

जेसन गिलेस्पी दुनिया के ऐसे इकलाैते तेज गेंदबाज है जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक लगया है। उन्होंने 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ 201 रनों की पारी खेली थी। यह टेस्ट क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है। जिसे अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। गिलेस्पी ने 90 के दशक में साउथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, साथ ही ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए 71 टेस्ट मैच भी खेले थे।

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद, अब 45 साल के गिलेस्पी ने कोचिंग करियर में एक सफल स्विच किया। साल 2014 और 2015 में यॉर्कशायर को खिताबी जीत दिलाने के बाद उन्होंने साल 2018 की शुरुआत में ससेक्स टीम के कोच का पद स्वीकार किया। ससेक्स के प्रमुख अधिकारी रॉब एंड्रयू ने कहा, "क्लब के साथ तीन साल बिताने के बाद गिलेस्पी का जाना दुखद है लेकिन हम उसके फैसले को समझते हैं और साउथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपने घर लौटने का समर्थन करते हैं। वो हमारे सीजन की निगरानी के लिए होव में रहेंगे और युवा खिलाड़ियों को विकसित करने का काम जारी रखेंगे।"

Story first published: Thursday, August 20, 2020, 17:50 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+