मजबूत होकर आ रही इंग्लैंड टीम
दुबई, 8 दिसंबरः सुरक्षा संबंधी सभी चिंताओं के निवाकरण के बाद इंग्लैंड ने अपनी मजबूत टीम के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर लौटने का फैसला किया है।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कल रात इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अपनी मजबूत टीम उतारेगा।
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि आल राउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ और तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने भारत में आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारत जाने से कतरा रहे हैं।
ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मोरिस और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) के मुख्य कार्यकारी सीन मोरिस ने चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अबू धाबी में अभ्यास कर रही अपनी टीम के खिलाडियों को जानकारी दी।
टीम आज यहां से भारत रवाना हो रही है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में गत 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-5 से पिछड रही इंग्लैंड टीम भारत दौरा अधूरा छोड़कर स्वदेश लौट गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications