For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सर गैरफील्ड सॉबर्स के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ऑल राउंडर बने जेसन होल्डर

नई दिल्ली। जब भी क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की बात आती है तो खेल के गंभीर जानकारों के मस्तिष्क में सर गैरी सोबर्स की छवि एकदम कौंध जाती है। गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज के गोल्डन टाइम का हीरा थे। इस बैटिंग ऑलराउंडर को क्रिकेट के इतिहास के सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है। अब इतने दशकों बाद सोबर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ है और यह रिकॉर्ड भी और किसी ने नहीं बल्कि उनके हमवतन जेसन होल्डर ने किया है।

जेसन होल्डर वर्तमान विंडीज टीम के कप्तान हैं और एक बेहतरीन बॉलिंग ऑलराउंडर भी हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बारबोडास टेस्ट में करियर का पहला दोहरा टेस्ट शतक बनाने वाले होल्डर को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। वह महान सोबर्स के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले वेस्ट इंडीज के पहले हरफनमौला खिलाड़ी हैं। बता दें कि कि होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 202 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनके शानदार खेल के दम पर विंडीज ने अंग्रेजों को 381 रनों से करारी मात दी थी।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने चौथे दिन ही मैच जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज में कैरेबियाई टीम 1-0 से आगे है। अपने शानदार खेल की वजह से होल्डर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन और भारत के रविंद्र जडेजा से आगे निकल गए। वहीं इंग्लैंड के एक और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब चौथे नंबर पर हैं। होल्डर के अलावा बारबोडास टेस्ट में रोस्टन चेस और केमार रोच का भी उल्लेखनीय योगदान रहा था।

Story first published: Monday, January 28, 2019, 14:37 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+