वेस्टइंडीज के कप्तान ने दिया बड़ा बयानः वेस्टइंडीज़ की मौजूदा टीम में से पांच ही सदस्य भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं। होल्डर ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा, 'यह बड़ी चुनौती है और सभी इसके लिये तैयार हैं। हमने पिछले कुछ साल में शीर्ष टीमों को हराया है। हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस करेंगे और निजी द्वंद्व में नहीं उलझेंगे। कैरेबियाई टीम बड़ौदा में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने से पहले दुबई में एक हफ्ता अभ्यास करके आई है। वहीं होल्डर ने कहा, 'मैने खिलाड़ियों से संयम के साथ खेलने को कहा है। अपना आपा नहीं खोना है और रणनीति पर अमल करना है। गौरतलब हो कि वेस्टइंडीज की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है हालांकि टीम को केमार रोच की कमी खलेगी जो अपनी नानी की मौत के कारण स्वदेश लौट गए हैं। होल्डर ने कहा, 'मैं जब यहां आया तो पिच ढकी हुई थी लेकिन इस पर घास है। गुजरात में अभ्यास की बेहतरीन सुविधाएं हैं लेकिन क्रिकेट में मैच के दिन रणनीति पर अमल करके अच्छा प्रदर्शन करना अहम है।
ये भी पढ़ें VIDEO:जब आकाश चोपड़ा को दी ट्विटर यूजर ने बेटी के करियर के बारे में ये सलाह