For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस क्रिकेटर के जज्बे को सलाम- बेटी के खातिर रातभर सोए भी नहीं, फिर सुबह टीम के लिए ठोक दिया शतक

नई दिल्ली। अपने खेल के प्रति खिलाड़ी कितने गंभीर बने रहते हैं इसका उदाहरण इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर जेसन राॅय ने दे दिया है। जहां कई खिलाड़ी कुछ परिवार में चल रही सम्याओं के कारण कई बार मैदान छोड़ देते हैं तो इधर राॅय़ हैं जिन्होंने अपने खेल को भी ध्यान में रखा और परिवार में बनती जिम्मेदारी भी निभाई। इंग्लैंड ने चाैथे वनडे मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई। इसमें राॅय का शतक भी रहा लेकिन उन्होंने यह शतक पूरी रात जागने के बाद लगाया।

मैच के बाद राॅय ने कहा कि यह मेरे करियर की तेज इनिंग नहीं थी। मुश्किल परिस्थितियों में एक खास पारी थी। मेरे लिए सुबह की शुरुआत खराब रही। इसलिए यह पारी मेरे और मेरे परिवार के लिए खास है।" उन्होंने कहा कि मैं बेटी को लेकर सुबह 1:30 बजे अस्पताल गया था। वहां 8:30 बजे तक रहा। कुछ देर नींद लेने के लिए वापस लौटा। वॉर्म-अप से ठीक पहले ग्राउंड पर पहुंचा। उसके बाद यह पारी खेली। मेरे लिए यह भावनात्मक शतक है। जेसन ने करियर का आठवां शतक लगाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। इससे पहले 2015 में करियर का पहला शतक भी पाकिस्तान के खिलाफ ही लगाया था। जेसन ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए।

बता दें कि पाकिस्तान ने फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 7 विकेट खोकर 141 रनों का लक्ष्य रखा। बाबर आजम ने 115 रनों की पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसपर पानी फेर दिया। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की नाबाद 71 रनों की पारी की बदाैलत 3 गेंदें रहते मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली। जुनैद खान ने 10 ओवर में 85 रन लुटा दिए। वो सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 19:38 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+