बुमराह ने खोला कोहली को आउट करने का राज, क्रुणाल बोले- लीजेंड हो तुम
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने वीरवार को आईपीएल सीजन-12 के सातवें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को रोमांतक मुकाबले में धूल चटा दी। मैचे के दाैरान अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वो थे मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने अपनी रफ्तार व याॅर्कर की बदाैलत बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब उन्होंने कोहली का विकेट निकाला तो हारता हुआ मुंबई जीत को अचानकर मुड़ गया। मैच के बाद बुमराह ने कोहली को आउट करने के पीछे का राज खोला।
कोहली अन्य गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। लेकिन बुमराह उन्हें परेशान कर रहे थे। बुमराह ने कहा कि आप गेंद से गेंद जाते हैं और आप नियंत्रकों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। आप स्थिति में खुद को वापस करने की कोशिश करें। आप बहुत पीछे नहीं जाते, मैं बस अपनी योजना पर ध्यान केंद्रित कर रहा था और अपनी ताकत वापस करने की कोशिश कर रहा था। मैं हमेशा किसी भी स्थिति में खुद को वापस करने की कोशिश करता हूं और योजना अनुसार काम करता हूं। बता दें कि बुमराह लगातार कोहली को याॅर्कर फेंक परेशान कर रहे थे। वह अपनी योजना में कामयाब भी हुए। उन्होंने कोहली को उस समय चलता किया जब बेंगलुरू जीत से 6 ओवर में 32 रन दूर था। कोहली 32 गेदों में 46 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं कोहली ने भी बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि बुमराह का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित होता है।
क्रुणाल ने बताया लीजेंड
वहीं आलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी बुमराह की बाॅलिंग के कायल हो चुके हैं। पांड्या ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक शानदार मैच रहा। हम कई बार मैच से अंदर-बाहर हो रहे थे, लेकिन जिस तरह बुमराह ने गेंदबाजी की, वह उन्हें लीजेंड बनाती है। जिस तरह से वह लगातार प्रदर्शन दे रहा है चाहे वह भारत या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हो वो सचमुच में शानदार है। बात दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरू टीम 5 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। यह बेंगलुरू की लगातार दूसरी हार रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
