For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह ने 2 दिन पहले ही मना लिया रक्षा बंधंन, बहन संग तस्वीर शेयर कर बताई इसकी वजह

Jasprit Bumrah Celebrates Raksha Bandhan with sister Juhika ahead of WI Test Series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। रक्षा बंधंन त्याैहार ऐसा जो भाई-बहन के प्यार को ताउम्र कायम रखने के लिए मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इसे 2 दिन पहले ही मना लिया। हमेशा टीम इंडिया के साथ दौरे पर व्यस्त रहने वाले बुमराह खुशकिस्मत हैं कि इस बार उन्हें अपने परिवार के साथ ये त्यौहार मनाने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने बाकियों से पहले मनाया लेकिन इसके पीछे की एक वजह है जो उन्होंने अपनी बहन जूहिका से राखी बंधवाते हुए ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर कर बताई।

बुमराह ने लिखा, 'टीम इंडिया की ड्यूटी का मतलब है कि मैं इस रक्षाबंधन पर यहां नहीं होऊंगा लेकिन जूहीका, (बुमराह की बहन) मैं इस त्योहार को मनाने से नहीं चूकना चाहता। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।' इस के साथ बुमराह ने दो हंसते हुए इमोजी भी बनाए हैं। भले ही रक्षाबंधन में अभी दो दिन का समय हो, लेकिन इस तेज गेंदबाज को टेस्ट सीरीज के लिए विंडीज रवाना होना है, तो इसलिए उन्होंने मंगलवार ही अपनी बहन जुहीका से अपनी कलाई पर राखी बंधवा ली।

बता दें कि कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया मौजूदा समय में विंडीज के खिलाफ उसके घर में वनडे सीरीज खेल रही है। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया था। अब बुमराह विंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट 22 अगस्त को एंटीगुआ में खेला जाएगा और इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 अगस्त से जमैका में शुरू होगा।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीमः
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 11:53 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+