For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20: बुमराह ने पूरा किया विकटों को अर्धशतक, अगले मैच में टूट सकता है अश्विन का ये रिकाॅर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने अपने विकटों की संख्या 51 कर ली है और इसी के साथ वह टी20 में सर्वाधिक...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने अपने विकटों की संख्या 51 कर ली है और इसी के साथ वह टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने विशाखापट्टनम में हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके।

टूट सकता है अश्विन का ये रिकाॅर्ड
बुमराह बेंगलुरू में होेने वाले दूसरे मैच में वह स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन के सर्वाधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं। अश्विन ने 46 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह 41 मैचों में 51 विकेट लेकर अश्निन का रिकाॅर्ड तोड़ने से महज 2 कदम दूर हैं। हालांकि बुमराह सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

अफरीदी के नाम है सर्वाधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकाॅर्ड पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 99 मैचों में 98 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट है। वहीं दूसरे नंबर आैर तीसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा(94), शाकिब अल हसन(88) हैं। अफरीदी के सर्वाधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान तोड़ सकते हैं, जो 38 मैचों में 75 विकेट झटक चुके हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से यह मैच जीता और दो टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए थे, जवाब में आस्ट्रेलिया ने मैच की आखिरी गेंद पर तीन विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। जून 2016 के बाद से यह पहली बार है, जब भारत ने लगातार दो टी-20 मैच गंवाए हैं। पिछले मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। वहीं भारत की अपनी जमीन पर पिछले आठ टी-20 मुकाबलों में यह पहली हार है।

Story first published: Monday, February 25, 2019, 12:57 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+