नहीं हुई बुमराह की वापसी, गांगुली के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया रणजी मैच
नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण सितंबर से क्रिकेट से बाहर हैं। उन्हें आखिरी बार वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के लिए खेलते हुए देखा गया था जहां पर जमैका में दूसरे मैच में, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज इरफान पठान के बाद टेस्ट हैट्रिक हासिल करने वाले वह केवल तीसरे भारतीय बने थे।
हाल में इस विश्व स्तरीय गेंदबाज को पिछले सप्ताह विशाखापत्तनम में देखा गया था। उस समय बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले नेट सत्र में भाग लिया था जहां उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को कुछ ओवर फेंके। उन्हें आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारत टीम में भी नामित किया गया, जहां भारत श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज और अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा।

रणजी मैच से बुमराह ने नहीं की वापसी
हालांकि, चोट से उबरने के बाद, उन्हें गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी फिटनेस साबित करने के लिए इस मैच में खेलने की उम्मीद थी। लेकिन, गुजरात के तेज गेंदबाज ने गुरुवार को सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में एलीट ग्रुप ए गेम में हिस्सा नहीं लिया।
टीओआई के अनुसार, बुमराह अपनी व्यस्त वापसी की प्रक्रिया से थोड़ा चिंतित थे और वे अपनी वापसी को बिना किसी जल्दबाजी के आराम से करना चाहते हैं। 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी इस बात से अवगत करा दिया है।

गांगुली ने बढ़ाया बुमराह का ब्रेक-
चर्चाओं के दौर के बाद, सौरव गांगुली और जय शाह ने बुमराह को मुख्य रूप से इस समय सफेद गेंद पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बुमराह खेल से और लंबा ब्रेक लेने दिया और यही कारण है कि बुमराह ने रणजी मैच नहीं खेला। यह पता चला है कि जसप्रीत बुमराह सीधे जनवरी की शुरुआत में श्रीलंका श्रृंखला के लिए उतरेंगे, जिसका पहला टी 20 आई मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
कभी जयवर्धने का बेस्ट विकल्प माने गए श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लिया सभी फार्मेट से संन्यास

अब सफेद गेंद से ही होगी वापसी
दूसरी ओर, यह भी बताया गया कि गुजरात प्रबंधन ने बुमराह को एक दिन में केवल 4-8 ओवर गेंदबाजी करने देने के राष्ट्रीय चयन पैनल के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि गेंदबाज को इस तरह की रियायत की अनुमति देना उचित नहीं होगा। इसका मतलब साफ है कि लाल के बजाए अब सफेद गेंद से ही बुमराह की वापसी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
