मन की बातः पीएम मोदी ने हॉकी, बैडमिंटन में जीत के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) 37वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने 'मन की बात' में इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल और जवाहर लाल नेहरू को याद किया। साथ ही उन्होंने हॉकी और बैंडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।
एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम और डेनमार्क ओपन में किदाम्बी श्रीकांत की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में फीफा आयोजन के बाद फुटबॉल के भविष्य को भी उज्ज्वल बताया।
मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि "खेल के क्षेत्र में पिछले दिनों अच्छी खबरें आई हैं। अलग-अलग खेल में हमारे खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है। हॉकी में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता है। हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी के बल पर भारत दस साल बाद एशिया कप चैम्पियन बना है। इससे पहले भारत 2003 और 2007 में एशिया कप चैम्पियन बना था।" इस सबके लिए पीएम ने खिलाड़ियों के अलावा पूरी टीम और स्पोर्ट स्टाफ को देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
डेनमार्क ओपन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क ओपन का खिताब जीतकर हर भारतीय को गौरव से भर दिया है। पीएम ने कहा कि इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद यह उनका तीसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है। "मैं हमारे युवा साथी को उनकी इस उपलब्धि के लिए और भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।" प्रधानमंत्री ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप और उसमें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन तथा एक मैच का अपना अनुभव साझाा किया।
इसे भी पढ़ेंः- LIVE भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
