Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मछली खाकर मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के एक खिलाड़ी को मछली खाना महंगा पड़ गया। दरअसल पांच वनडे और एक टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर पहुंची जिम्बाब्वे की टीम के खिलाड़ी रायन बर्ल को एलर्जी रिएक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने मछली खाई थी जिसकी वजह से उन्हें एलर्जी रिएक्शन हो गया। हालांकि रायन बर्ल की तबियत चिंता का विषय नहीं है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

रायन ने खुद ट्विटर पर डॉक्टर और अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। रायन ने लिखा- ''आप सबका बहुत-बहुत शुक्रिया, हंबनटोटा अस्पताल के डॉक्टर्स और सभी स्टाफ को बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे ठीक होने में मदद की।''

इससे पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर अकाउंट से भी रायन बर्ल की एक तस्वीर पोस्ट हुई जिसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे थे। उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क भी लगा हुआ था।

पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में शानदार शुरुआत की लेकिन मेजबान टीम ने भी शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+