Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ आराम करने पर क्या बोले बुमराह

नई दिल्ली: बुमराह और भरोसा, ये दो शब्द एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। विश्व क्रिकेट में शायद ही बुमराह के अलावा कोई ऐसा गेंदबाज इस समय मौजूद है जिस पर कप्तान किसी भी परिस्थिति में आंख मूंदकर भरोसा कर सकता है। डेथ ओवर में तो खासकर बुमराह के प्रदर्शन की गाथाएं युवा गेंदबाजों को लंबे समय तक सुनाई जाएंगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ताजा मैच में भी बुमराह डेथ ओवर में टीम के खेवनहार साबित हुए। इस मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर चार विकेट लिए और भारत की जीत में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई।

भारत ने बांग्लादेश के मैच वाले दिन से दो दिन पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ भी मैच खेला था। अब भारत को अपना अगला और अंतिम लीग मैच 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं। ऐसे में जब बुमराह ने पूछा क्या गया कि क्या आप इस मैच के लिए आराम करना चाहेंगे तो उन्होंने इसका जवाब ना में दिया। बुमराह विश्व कप को खेलने का जुनून समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला विश्व कप है इसलिए वे जितने भी मैच खेलने को मिले उतने मैच खेलेंगे।

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी अनुभवी खिलाड़ी बन गया हूं जो यह कह सके कि वह कुछ मैचों में खेलना नहीं चाहता। मैं आगे मैच खेलना चाहता हूं। आप जितने मैच खेलते हैं उनका आनंद उठाते हैं।'

भारत के पास इस समय बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी भी तेज गेंदबाजी विभाग है। टीम के तीनों तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेले थे। इसके लिए कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया था। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि बुमराह को आराम देकर टीम इंडिया कुलदीप को सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आत्मविश्वास देने के लिए प्लेयिंग इलेवन में जगह दे सकती है।

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 18:07 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+