Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के इस 'स्पेशल खिलाड़ी' को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलेंड के खिलाफ ODI सीरिज में मिला आराम

नई दिल्ली। टेस्ट मैचों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अब वन डे मैचों की बारी है। भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत सिडनी से ऑस्ट्रेलिया में अपने वन डे मैच अभियान शुरू करेगा। ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वन डे सीरीज में भाग लेना है।

ऐसे में एक मु्ख्य खबर आई है कि टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वन डे मैचों के लिए आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन ने यह फैसला अपने मुख्य तेज गेंदबाज से कार्यभार कम करने के तहत किया है। बीसीसीआई ने इस बारे में घोषणा करते हुए बताया कि बुमराह को आराम दिया जाएगा और मोहम्मद सिराज को एक दिनी मैचों के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। जबकि सिद्धार्थ कॉल को न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि भारत न्यूजीलैंड में पांच एक दिनी मैचों के अलावा तीन टी 20 मैचों में भी भाग लेगा।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए थे। उन्होंने कुल 21 विकेट झटके। बुमराह ने इस दौरान कुल 157.1 ओवर गेंदबाजी की थी। उनके अलावा मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने भी 100 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कहा, 'गेंदबाजों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए हमने बुमराह को आराम देने का फैसला किया है ताकि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली घरेलू सीरीज से पहले पर्याप्त आराम पा सके।' बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया में वन डे मैच की सीरीज की शुरूआत 12 जनवरी से कर रहा है जो 18 जनवरी तक चलेगी।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 11:16 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+