Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी में नो बॉल पर उड़े मजाक पर बुमराह ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों में मिली कारारी शिकस्त के बाद एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पोस्टर में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मजाक उड़ाया गया। बुमराह के नो बॉल का उदाहरण देते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत करने की कोशिश की गई।

नाराज हुए बुमराह

इस पोस्टर में बुमरात की तस्वीर के साथ कार चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग क्रॉस न करके की हिदायत दी गई है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने ये पोस्टर शहर में लगवाया है, जिसे लेकर अब बुमराह ने नाराजगी जाहिर की है। बुमराह ने ट्विट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि "जयपुर ट्रैफिक पुलिस आपने अच्छा किया। यह दर्शाता है कि देश के लिए श्रेष्ठ करने पर भी आप किस प्रकार का सम्मान प्राप्त करते हो।"

नो बॉल पर उड़ा मजाक

आपको बता दें कि पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल हारने के बाद ये पोस्टर वायरल हुआ था, जिसपर लिखा था "लाइन से आगे नहीं जाएं, आपको मालूम है कि यह मंहगा पड़ सकता है।" इस तरह से राजस्थान ट्रैफिक पुलिस की ओर से बुमराह का मजाक उड़ाया गया। जिसके बाद अब बुमराह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

आपको बता दें कि फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नो-बॉल पर पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान को जीवनदान मिला और उन्होंने इसके बाद 114 रन ठोक दिए और अपनी टीम को विशाल स्कोर पर पहुंचा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से हराया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+